Big Breaking News : नदी में गिरा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में एक बार फिर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस हासे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।



इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख
हादसे पर सीएम पुष्कर धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

error: Content is protected !!