JanjgirChampa Accident : माजदा वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति और बच्चे को ठोकर मारी, बच्चे को आई गंभीर चोट

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कारीमाटी गांव में ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति और बच्चे को ठोकर मार दी. हादसे में बाइक में सवार बच्चे राकेश रात्रे के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल से हायर सेंटर रिफर किया गया है.

दरअसल, मुड़पार-खिसोरा गांव के भागबली रात्रे, अपने बेटे राकेश रात्रे और पत्नी के साथ अवरीद गांव के बाजार आया हुआ था, जो वापस घर जाते समय कारीमाटी गांव के पास ईंट से भरे माजदा वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इससे बाइक में सवार बच्चे राकेश रात्रे के पैर में गंभीर चोट आई है. घायल बच्चे को इलाज के नवागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर बच्चे को हायर सेंटर रिफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

उक्त कार्यवाही में नवागढ़ डायल 112 में तैनात कर्मचारी आरक्षक 844 शिव प्रसाद बघेल चालक 247 पुनिराम साहू एवं 108 एंबुलेंस का विशेष योगदान रहा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!