CG Naxal Operation: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर; एक जवान शहीद

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक जवान शहीद और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

 



चार जिलों में चल रहा ऑपरेशन
रायपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

नक्सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान
नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

error: Content is protected !!