Bajaj ने लॉन्च किया Pulsar N160 का नया वेरिएंट, दिए गए हैं 3 राइडिंग मोड

नई दिल्ली। बजाज ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकल पल्सर सीरीज को अपडेट करती रहती है। इस बार कंपनी ने Pulsar N160 के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। बजाज ने अपनी इस बाइक में कई एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Pulsar 125, 150 और 220F के अपडेटेड वेरिएंट भी लेकर आई है। चलिए जानते हैं कि नए बजाज के इन पल्सर मोटरसाइकलों में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।

 



Pulsar N160 के नए वेरिएंट के फीचर्स
बजाज पल्सर N160 के नए वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। बाइक में नए 33 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क का फीचर दिया गया है। वहीं, इस नए पल्सर में तीन ABS मोड रेन, रोड और ऑफ-रोड भी दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बजाज पल्सर N160 में 164.82 cc ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो ,750 rpm पर 15.6 bhp का पावर जनरेट करता है। बाइक के आगे और पीछे वाली दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो मानक के रूप में डुअल-चैनल ABS है। Pulsar N160 के नए नए वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1,39,693 रुपये (दिल्ली में) है।

Bajaj Pulsar 125, 150 और 220F में क्या है खास
कंपनी ने अपनी इन मोटरसाइकलों को कुछ अपडेट के साथ लाया गया है। बात करें Pulsar 125 की तो इसमें कार्बन फाइबर-फिनिश सिंगल और स्प्लिट सीट दी गई है। वहीं, तीनों गाड़ियों में डिजिटल ब्लूटूथ-सक्षम कंसोल, USB चार्जिंग और नए बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 92,883 रुपये है, जबकि पल्सर 150 सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1.14 लाख रुपये है। वहीं, पल्सर 220F के दाम की बात करें तो यह 1.41 लाख रुपये में आ रही है। ये सभी गाड़ियों की कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम के मुताबिक है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!