Champa Death : तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, जांच में जुटी चांपा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के देवरहा तालाब में नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और जांच में जुटी हुई है.



मिली जानकारी के अनुसार, बालको के परसाभाठा निवासी संतोष सिदार, अपने चाचा के यहां सिवनी गांव आया था, तभी वह नहाने के लिए देवरहा तालाब गया था. इसी दौरान तालाब में नहाते वक्त संतोष सिदार डूब गया और मौके पर ही मौत हो गई. फिल्हाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!