Dharmendra ने उदास चेहरे के साथ पोस्ट की तस्वीर, चिंता में फैंस बोले- आप ऐसे मत बैठा…

नई दिल्ली. दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने अपने फैक्चर हुए पैर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि अपने उनके एक लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।



धरम पाजी ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें वो ब्लंडर्स के बारे में बात कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस क्रिप्टिक पोस्ट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अंधविश्वास, मीठा व्यवहार कभी-कभी एक भूल बन जाता है’।

फैंस होने लगे परेशान
धर्मेंद्र की इस फोटो को देखकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और परेशान हो रहे हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट करके उनका हाल ले रहे हैं। इसके साथ वे पूछ रहे हैं कि ‘सब कुछ ठीक’ है कि नहीं?

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

एक फैन ने लिखा,’ऐसा फोटो इंस्टा पर देखकर चिंता आ रही है।’ ‘क्या हुआ पाजी?’ एक दूसरे फैन ने कमेंट किया। वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘सर क्या हो गया आप ऐसे मत बैठा कीजिए, आपका उठा हुआ सर ही अच्छा लगता है। वी लवू यू धरम जी।’

एक अन्य फैन ने उन्हें चियर करने की कोशिश की और लिखा, ‘हमेशा आपके साथ हूं पाजी! आप एक लंबा सफर तय कर चुके हैं और कई तरह के लोगों और परिस्थियों का अनुभव किया है हम आपके हमेशा साथ हैं।

इसे भी पढ़े -  Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म
धर्मेंद्र को हाल ही में तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने शाहिद के दादाजी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आए थे जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। धर्मेंद्र ने इस फिल्म में शबाना आजमी के लवर का किरदार निभाया था। आने वाले समय में धर्मेंद्र अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्या नंदा के साथ फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में आईडीबीआई बैंक के सहयोग से निःशुल्क जनधन खाता खोलने विशेष शिविर आयोजित, ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को वित्तीय समावेशन से जोड़ना शिविर का मुख्य उद्देश्य

error: Content is protected !!