JanjgirChampa Accident : रफ्तार का कहर जारी, सड़क हादसे में युवती की मौत, वाहन में बैठी थी, फिर ऐसा कुछ हुआ कि चली गई जान…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रफ्तार का कहर जारी है. अकलतरा क्षेत्र के पचरी गांव में ट्रैक्टर में बैठी युवती उछलकर गिर गई और गिरने के बाद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई. हादसे में युवती की मौत हो गई है. कटघरी गांव की युवती रिंकी यादव, सांकर गांव जा रही थी.

 



ट्रैक्टर से गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. आनन-फानन में युवती को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने ट्रैक्टर के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!