JanjgirChampa Big News : बस और 2 बाइक में टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 2 घायल, बस में हुई तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हुई है. बस ने 2 बाइक को टक्कर मारी है, वहीं बाइक सवार अन्य 2 लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद मौके पर तनाव है और आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर चक्जाजाम किया है. इससे देखते हुए मौके पर चाम्पा SDOP यदुमणि सिदार और कई थाना के प्रभारी समेत पुलिस बल मौजूद है. घटनस्थाल पर लोगों को समझाईस दी जा रही है. हादसे के बाद बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

मेंहदी गांव में घटना उस वक्त हुई है, जब यात्री बस पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी. चक्काजाम से दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है. मृतक पति-पत्नी पामगढ़ के रहने वाले है और एक अन्य मृतक युवक राहौद का रहने वाला है. फिलहाल, मौके पर तनाव है और पुलिस द्वारा लोगों को समझाइश दे रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!