JanjgirChampa Action : निरीक्षण में कलेक्टर फिर पहुंचे अस्पताल, अव्यवस्था पर हुए नाराज, वेतन काटने के निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. जिले के भैंसो और सोंठी गांव के अस्पताल का कलेक्टर आकाश छिकारा ने निरीक्षण किया और अव्यवस्था होने पर कलेक्टर नाराज हो गए. कलेक्टर ने लापरवाही पर वेतन काटने के निर्देश बीएमओ को दिया है. कलेक्टर ने इससे पहले नवागढ़ अस्पताल का भी निरीक्षण किया था और अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए थे. दरअसल, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा अस्पताल की व्यवस्था की जांच की जा रही है, जहां लगातार खामी मिल रही है. कलेक्टर ने लापरवाही बरतने के बाद सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!