JanjgirChampa Fraud Arrest : शादी डॉट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर खाता खुलवाकर धोखाधड़ी की, आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने शादी डॉट कॉम में नौकरी लगाने के नाम पर खाता खुलवाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास को गिरफ्तार किया है. साथ ही, ठगी की रकम से खरीदे बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. पहले भी मामले के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. आरोपी, अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों से ठगी करते थे और फिर रकम को उक्त खाते में डालकर अपने हिसाब से उपयोग करते थे. अधिक ट्रांजेक्सन होने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई और उसने रिपोर्ट लिखाई. मामले में आरोपी के खिलाफ 420, 384, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

पुलिस के मुताबिक, मिसदा गांव निवासी रामचरण यादव ने रिपोर्ट लिखाई कि क्रांति कश्यप, शरद कश्यप और योगेश्वर ने उसे शादी डॉट कॉम में नौकरी लगाने का झांसा दिया. इसके बाद झारखंड के इंडसंड बैंक ने उसका खाता खुलवा दिया और ATM को आरोपी अपने पास रख लिए. साथ ही, रिपोर्टकर्ता से 5 हजार रुपये ले लिए. जब खाता में अत्यधिक ट्रांजेक्शन होने लगा तो रिपोर्टकर्ता को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और आरोपियों से पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद रिपोर्टकर्ता ने खाता से ठगी का रकम निकलवा लिया और खाता को बंद करा दिया. इसके बाद आरोपियों ने ठगी की रकम की मांग की और 4 लाख 68 हजार रुपये ले लिए. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई. मामले के 3 आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है, वहीं ठगी में शामिल एक अन्य आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!