JanjgirChampa Arrest : जमीन सम्बन्धी पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 3 नाबालिग, 5 आरोपी की पहले हो चुकी गिरफ्तार, कई आरोपी अब भी फरार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने जमीन सम्बन्धी पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में 3 नाबालिग है. प्रकरण के 5 आरोपियों की 2 दिन पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. सभी बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले के फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड 16 के अभिषेक केडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 8 जून को जमीन सम्बन्धी पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की थी. पुलिस ने प्रकरण में आईपीसी की धारा 452, 427, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, फिर अन्य 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 3 नाबालिग है. सभी बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!