JanjgirChampa Attack Arrest : हत्या करने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या करने की नीयत से चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपी युवक करन कुर्रे, अनिरुद्ध कुर्रे को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी करन कुर्रे, अनिरुद्ध कुर्रे के खिलाफ IPC की धारा 452, 294, 323, 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त किया गया है. दोनों आरोपी युवक, धरदेई गांव के है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

पुलिस के मुताबिक, हड़हा गांव के रामकुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के सामने ब्रेकर बन रहा था. उसी समय धरदेई गांव का करन कुर्रे अपनी बाइक से आया. उसे साइड से चलने को बोला, इस पर युवक कच्ची स्पीड ब्रेकर के ऊपर से बाइक चलाकर गया और वाद-विवाद भी किया. इसी रंजिश को लेकर दूसरे दिन युवक करन कुर्रे अपने अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चाकू से सिर पर प्राणघातक हमला कर मौके से भाग गए थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी युवक करन कुर्रे, अनिरुद्ध कुर्रे को गिरफ्तार किया और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!