JanjgirChampa Big News : श्मशान घाट की छत के गिरने से युवक की मौत, ऐसा कुछ कर रहा था कि गिर गई कांक्रीट की छत… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के फोकटपारा में श्मशान घाट की छत गिरने से युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम मोहन केंवट था.



पुलिस के मुताबिक, युवक मोहन केंवट शराब के नशे में था और टंगिया से छत की रॉड को निकाल रहा था. इसी दौरान तेज हवा चली और छत गिर गई. हादसे में युवक मोहन केंवट को गम्भीर चोट आई और ग्रामीणों ने युवक को घर पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का खुलासा हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मिरौनी में महानदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करने की निभाई जाती है औपचारिकता, रेत के उत्खनन और परिवहन को खुला संरक्षण...

error: Content is protected !!