JanjgirChampa Big News : तेज बारिश के आई आंधी, कई जगहों पर पेड़ गिरे, बिजली के खम्भे भी टूटे, पेड़ गिरने से दबी बाइक, होर्डिंग भी गिरे, बड़ा हादसा टला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी है. तेज बारिश के साथ तेज आंधी के बाद दर्जनों पेड़ गिर गए, वहीं बिजली खम्भे भी टूट गए हैं. पेड़ गिरने से बाइक भी दब गए. साथ ही, आंधी की वजह से होर्डिंग और छत के टिन भी उड़ गए. राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

तेज बारिश और आंधी के बाद अकलतरा में कई घण्टे से बिजली गुल है और रात उनकी अंधेरे में गुजरेगी. आंधी-तूफान के बाद पेड़ गिरने से कई मार्ग में आवागमन भी बन्द हो गए. इस तरह आंधी से लोगों को बड़ा नुकसान भी हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!