JanjgirChampa Big News : पति की मौत की जानकारी मिली तो पत्नी ने जहर पी लिया, कुछ देर बाद पता चला कि पति को कुछ नहीं हुआ है, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के खोड़ गांव में जहर सेवन से महिला की मौत हो गई है. ट्रैक्टर के नीचे आने से पति की मौत की झूठी खबर सुनकर महिला ने जहर सेवन कर लिया था, जबकि पति बाल-बाल बच गया था. महिला के जहर सेवन के बाद परिवार बिखर गया है, क्योंकि एक बच्चा भी है. घटना के बाद पति भी सदमे में है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति अजय कश्यप, गोबर खाद को ट्रैक्टर में लोड कर रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर ढलान में होने के कारण ट्रैक्टर ने गति पकड़ ली. इससे अजय कश्यप ट्रैक्टर के नीचे आ गया. राहत की बात रही, वह बच गया और उसे को मामूली चोट आई, लेकिन किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी जया कश्यप को पति की मौत होने की जानकारी दे दी. इसके बाद महिला ने जहर सेवन कर लिया और जिला अस्पताल में उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, फिर शव परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!