Sakti Big Accident : कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार में सवार पत्नी की हुई मौत, घायल पति हायर सेंटर रेफर, बच्चे को आई चोट

सक्ती. मसनिया NH-49 में कार अनियंत्रित होकर पलटने से पत्नी किरण कोसले की मौत हो गई है. कार चालक घायल पति पुनीराम कोसले को इलाज के लिए हायर सेंटर रिफर किया गया, वहीं बच्चे को भी चोट आई है. घटना के बाद से परिजन सदमे में है.

सक्ती थाना के उपनिरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि कार चालक पुनीराम कोसले, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बिलासपुर से खरसिया नवापारा छाल जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इससे कार में सवार पति, पत्नी और बच्चे को चोट आई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

तीनों घायलों को इलाज के सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने घायल किरण कोसले को मृत घोषित कर दिया, वहीं पुनीराम कोसले को इलाज के लिए हायर सेंटर रिफर किया है. इसके साथ ही घायल बच्चे का अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!