JanjgirChampa : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 49वीं जन्म जयंती 26 जून को, स्मृति में आयोजित होगा ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, छ्ग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में होगा आयोजन, अनेक अतिथि भी होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. छ्ग की काशी के नाम से विख्यात धार्मिक नगरी खरौद में 26 जून को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 49वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में ‘छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन’ का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम लक्ष्मणेश्वर मंदिर के सामने रात्रि 8 बजे से होगा, जहां जांजगीर-चाम्पा जिले के अलावा बिलासपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कवि शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन में अरुण तिवारी जांजगीर, शरद यादव ‘अक्स’ सीपत-बिलासपुर, श्रीमती सोमप्रभा ‘नूर’ कोटा-बिलासपुर, ज्योति श्रीवास कोटा-बिलासपुर, कौशल दास महंत मौहाडीह-बाराद्वार, बालमुकुंद श्रीवास रतनपुर, अनुभव तिवारी खोखरा-जांजगीर, मोहित साहू मरहीकापा करगीखुर्द और दीपक वैष्णव देवरहा-बिलाईगढ़ अपनी प्रस्तुति देंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

कार्यक्रम में विशेष रूप से पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल, सक्ती के पूर्व डॉ. खिलावन साहू, जैजैपुर के पूर्व विधायक केशव चन्द्रा, पामगढ़ की पूर्व विधायक इंदु बंजारे, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, खरौद नगर पंचायत के अध्यक्ष कांति केशरावानी, जिला पंचायत के सदस्य गगन जयपुरिया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, सक्ती भाजपा के जिला मंत्री गोपी कुमार सिंह ठाकुर, चाम्पा नपा के पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव समेत अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि महामाया अध्यात्म सेवा समिति एवं इंदलदेव सेवा समिति खरौद के द्वारा आयोजन को सफल बनाने विशेष सहभागिता निभाई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!