JanjgirChampa Thief Arrest : पहाड़ में जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार, 35 हजार नगद, 6 मोबाइल और 6 बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ में जुआ खेलने वाले 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के कब्जे से साढ़े 35 हजार नगद, 6 मोबाइल, 6 बाइक को जब्त किया है. जब्त सामग्री की कीमत करीब 2 लाख है. जुआ खेलने जुआरी बिलासपुर जिले से भी पहुंचे थे. पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में नहाते वक्त बहे युवक की लाश मिली, पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, अकलतरा पुलिस को मुताबिक से सूचना मिली कि पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ पर जुआरियों की महफिल सजी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मौके से 7 जुआरी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए 5 जुआरी विष्णु प्रसाद लोधी, कृष्णा यादव, विजय ध्रुव, दिलीप चंद्राकर, अजय राठौर बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, वहीं 2 जुआरी अरविंद यादव, कापन गांव और अरुण कश्यप पोड़ीदल्हा गांव के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 'बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने की बड़ी तैयारी

error: Content is protected !!