Korba Big Breaking : 3 लोगों की मौत के बाद सनसनी, SP और फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर, SP ने कहा…

कोरबा. करतला थाना क्षेत्र के कोटमेर गांव में 3 लोगों मालती बाई, राम सिंह, बेदराम की मौके पर मौत हो गई. घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने खाद्यान्न सामग्री सहित शराब को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट से तीनों की मौत के कारण का पता चल सकेगा.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, करतला थाना क्षेत्र के कोटमेर में 3 लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई. घटना की सूचना के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे थे. सभी मृत, एक ही कॉलोनी के निवासी हैं. फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाई गई थी और मौके से खाद्यान्न सामग्री, शराब को जब्त किया गया है. तीनों की किस वजह से हुई, यह अभी पता नहीं चला है. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश जारी है. पीएम रिपोर्ट का इंतजार है. इसके बाद तीनों की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

error: Content is protected !!