Korba Big News : रिश्वत लेते पकड़े गए निगम के दोनों अफसरों के घर ACB का छापा, जांच में मिले जरूरी दस्तावेज, कार्रवाई से हड़कम्प

कोरबा. नगर निगम दर्री जोन में 2 घूसखोर अधिकारियों डी.सी. सोनकर, देवेंद्र कुमार स्वर्णकार पर कार्रवाई के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने दोनों अधिकारियों के घर की भी तलाशी ली है. इससे अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. खबर है कि ACB की टीम को जरूरी दस्तावेज मिले हैं और जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

 



दरअसल, प्राथी के निर्माण कार्य के 21 लाख के रनिंग बिल व फाइनल बिल में निगम के 2 अधिकारियों ने 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी. इस पर 35 हजार रिश्वत देने की बात कर नगर निगम के 2 अधिकारी डी.सी. सोनकर, देवेंद्र कुमार स्वर्णकार को ACB बिलासपुर की टीम के द्वारा धारा 7, 12 PC एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था, वहीं ACB बिलासपुर की टीम ने अधिकारियों के घर पर भी छापा मारा है. इससे अन्य अधिकारी में भी हड़कम्प है. खबर है कि ACB की टीम को जरूरी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं और जांच में बड़े खुलासे हो सकते है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!