Korba Big News : विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट करने वाले 3 आरोपी सुपरवाइजर, सेल्समेन और मल्टीवर्कर गिरफ्तार

कोरबा. आबकारी विभाग ने ट्रांसपोर्ट नगर की विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट करने वाले 3 आरोपी सुपरवाइजर प्रतिपाल यादव, सेल्समेन प्रवीण जायसवाल, मल्टीवर्कर होलिका सिंह को पकड़ा है. शराब दुकान के तीनों कर्मचारियों के कब्जे से 6 मैकडॉवेल्स बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा, 6 मैकडॉवेल्स बॉटल की ख़ाली ढक्कन, 6 गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी एवं 4 आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत कार्रवाई की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

दरअसल, शराब दुकानों में अधिक लाभ कमाने के चक्कर में इस कदर मिलावट की जा रही है कि इसमें अंग्रेजी शराब दुकान के तीनों कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर मिलावट के काम को अंजाम दिया जा रहा है. इसी बीच कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी मदिरा दुकान में इस मिलीभगत मिलावट की काम को अंजाम दिया जा था. यहां आबकारी विभाग ने मिलावटखोर कर्मचारियों को मौके से मिलावट करते पकड़ा है और मिलावट की गई सभी शराब को जब्त कर लिया है. साथ ही, आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!