Akaltara Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 3 लीटर महुआ शराब जब्त, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने तरौद गांव में किरारी रोड से महुआ शराब बेचने वाले अनिल कुमार बरेठ को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने अनिल कुमार बरेठ के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया है. अनिल कुमार बरेठ, खोंड़ गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि तरौद गांव के किरारी रोड के पास एक व्यक्ति के द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अनिल कुमार बरेठ के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!