Korba Big News : पानी की तलाश में तालाब किनारे आए चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला किया, चीतल की मौत

कोरबा. पाली क्षेत्र के छिदपाली गांव में पानी की तलाश में तालाब किनारे आए चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इससे चीतल की मौत हो गई है. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया गया है. आपको बता दें, पाली क्षेत्र में अलग-अलग कारण से जंगली जानवरों की लगातार मौत हो रही है.



दरअसल, पाली वन परिक्षेत्र के छिदपाली गांव के तालाब के पास भीषण गर्मी की वजह से पानी की तलाश में चीतल विचरण कर रहा था. इसी दौरान आवारा कुत्तों की नजर चीतल पर पड़ गई और कुत्तों ने चीतल पर हमला कर दिया. तालाब के पास पहुचे ग्रामीण जब तक कुत्तों से चीतल को बचाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चीतल की मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन परिक्षेत्र के अधिकारियो को दी. फिर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत चीतल ले शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है. फिलहाल, इस भीषण गर्मी में पानी की तलाश में पशु-पक्षी भटकते हैं और सुस्त अवस्था में होने के कारण शिकार हो जाते है. इससे ग्रामीणों पर भी जानवरों का खतरा बना रहता है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

error: Content is protected !!