Akaltara Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक राजेश लहरे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश लहरे के खिलाफ IPC की धारा 342, 376, 394, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी राजेश लहरे, पामगढ़ के चंडीपारा का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके माता-पिता काम करने चले गए थे. वह घर में अकेली थी. उसी समय राजेश लहरे आया और घर में सूनेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने डायल 112 को फोन करने की कोशिश की तो आरोपी राजेश लहरे, लड़की का मोबाइल लेकर भाग गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने आरोपी राजेश लहरे को बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करके उसे गिरफ्तार किया है और आरोपी के कब्जे से मोबाइल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!