Korba Big News : SDM दफ्तर के लिपिक को हटाया गया, मूल पदस्थापना में भेजा गया लिपिक को, देखिए SDM का आदेश…

कोरबा. कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी ने लिपिक मनोज गोभिल को कटघोरा से मूल पदस्थापना तहसील कार्यालय दीपका भेजने का आदेश दिया है और कटघोरा से लिपिक को भारमुक्त कर दिया है. उनकी जगह सहायक ग्रेड -2 अमित केला को जिम्मेदारी दी गई है. लिपिक मनोज गोभिल, काफी वक्त से एसडीएम दफ्तर कटघोरा में जमे हुए थे.बताया जा रहा है कि लिपिक मनोज गोभिल को लेकर अफसरों को शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. हालांकि, कार्रवाई को लेकर अफसर कुछ भी स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं दे रहे हैं. कार्रवाई के पहले लिपिक चर्चा में जरूर थे, जिसके बाद कटघोरा एसडीएम ने लिपिक को मूल पदस्थापना दीपका तहसील भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!