Korba Big News : सड़क पर हाथियों का उत्पात, बच गया बाइक सवार, बाइक को हाथियों ने तोड़ा…

कोरबा. कटघोरा वन मण्डल क्षेत्र के कांपानवापारा में सड़क पर हाथी ने बाइक को कुचला दिया. यहां बाइक चालक ने भागकर अपनी जान बचाई है. दंतैल हाथी ने घंटों तक मार्ग पर उत्पात भी मचाया है. इस दौरान मालवाहक वाहन के चालकों ने गाड़ी के ऊपर चढ़कर नजारा देखते रहे. क्षेत्र में हाथियों के विचरण से ग्रामीण काफी दहशत में हैं.

 



दरअसल, कटघोरा वन मण्डल क्षेत्र के कांपानवापारा में दंतैल का दहशत बनी हुई है. हाथियों के सड़क पर जमे रहने से मार्ग पर घंटों तक आवाजाही बाधित रही. कटघोरा क्षेत्र में हाथियों के विचरण और सड़क पर आने की आए दिन मामले सामने आते रहते हैं. अभी हाथियों ने बाइक कुचला है. राहत की बात रही कि वक्त रहते बाइक सवार ने भागकर अपनी जान बचा ली. इस घटना के बाद वन अमला को क्षेत्र में तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!