Korba Big News : नाला में महिला की संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न अधजली लाश मिली, हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र की खदान से लगे रिसदी के सोनदरहा नाला में महिला की संदिग्ध अवस्था में अर्धनग्न अधजली लाश मिली है और हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है. सूचना के बाद मौके पर कुसमुंडा पुलिस पहुंची है और पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. पुलिस द्वारा मृतक महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

पुलिस के अनुसार, कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के रिसदी में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब सोनदरहा नाला में अज्ञात महिला की अर्धनग्न अधजली लाश मिली है. शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर कुसमुंडा पुलिस पहुंची है और शव को संदिग्ध अवस्था में देखकर हत्या की आशंका जता रही है. फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा, वहीं पुलिस द्वारा महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!