Korba Big News : हाथी ने पत्नी को कुचला, हुई मौत, पति ने पुल के नीचे छिपकर बचाई जान

कोरबा. करतला क्षेत्र में बासीन से गिरारी धान बीज लेने जा रहे पति-पत्नी पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया और हमले से यादो बाई की मौत हो गई, वहीं पुल के नीचे छिपकर पति ने अपनी जान बचाई. वञ विभाग द्वारा मृतक महिला के परिजन को 25 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है और वन अमला भी अलर्ट हो गया है. बताया जा रहा है कि हाथी का यह दल धरमजयगढ़ की तरफ से आया हुआ है.



इसे भी पढ़े -  CG News : अधिकारियों की गुंडागर्दी, इस जिले में SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, इलाके में तनाव की स्थिति

दरअसल, कोरबा में लगातार हाथी ने उत्पात मचा रखा है. इससे जंगली क्षेत्र के ग्रामीण काफी दहशत में हैं और इस तरह उत्पात को हाथी लगातार अंजाम दे रहे हैं. इसी बीच पति-पत्नी धान बीज लेंने बासीन से गिरारी जा रहे थे, तभी रास्ते में एक दंतैल हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. हमले से महिला की मौत हो गई है. पति बाल-बाल बचा है. फिलहाल, वन विभाग की टीम ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजन को 25 हजार सहायता की राशि भी प्रदान कर दिया है. साथ ही, शेष राशि भी जल्द प्रदान करने की बात वन विभाग ने कही है.

इसे भी पढ़े -  CG Exam News : अब कक्षा 5वीं- 8वीं का कोई भी छात्र नहीं होगा फेल, असफल होने पर भी मिलेगा दोबारा मौका, स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!