Korba Loot Arrest : ट्रक ड्राइवरों से लूट करने वाले बबली गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला, पुलिस ने हथियार, मोबाइल, नगदी रकम के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया

कोरबा. मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हथियार दिखाकर ट्रक ड्राइवरों से लूट करने वाले बबली गैंग के 2 आरोपी शिवम दास, सूरज यादव को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपियों का जुलूस भी निकाला. मामले में आईपीसी की धारा 392,34 एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपियों से हथियार, मोबाइल, नगदी रकम के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

पुलिस से जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर मनीष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 अज्ञात बदमाशों ने हथियार दिखाकर मोबाइल, नगदी रकम की लूट कर ली है. इस पर मानिकपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 आरोपियों को पकड़ा और आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए मोबाइल, हथियार, नगदी रकम, एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!