Janjgir Aaropi Julus : प्राणघातक हमला करने और उगाही करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राणघातक हमला करने और उगाही करने वाले 2 आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा, प्रांजल यादव का जुलूस निकाला. दोनों आरोपी, गुंडा बदमाश हैं, जिन पर कई मामले दर्ज हैं. मामले में अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

 



दरअसल, देवरहा गांव के लक्ष्मी प्रसाद यादव के घर में घुसकर तलवार, चाकू और डंडे लेकर पहुंचे 20-25 बदमाशों ने हमला किया था और बदमाश फरार हो गए थे. रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. फिर 3 आरोपी को गिरफ्तार किया था, अभी 2 आरोपी को सतीश यादव उर्फ बाटा, प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया और जुलूस निकाला. इसके बाद, न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दूसरी ओर, अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!