Korba Murder Arrest : महिला की अधजली लाश मिलने का मामला, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोरबा. कुसमुंडा थाना क्षेत्र के सोनदरहा नाला में महिला की अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी प्रेमी मनबोध भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी प्रेमी ने महिला को शराब पिलाने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी थी और पेट्रोल डालकर शव को जला दिया था. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात को भी जब्त कर लिया है.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

दरअसल, कोरबा के कुसमुंडा थाना के सोनदरहा नाला में 3 दिन पहले अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली थी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. यहां पुलिस को पता चला कि मृतका महिला रामकुमारी कश्यप का मनबोध भारद्वाज के साथ प्रेम सम्बन्ध है और प्रेमी को अपने साथ ही रहने का दबाव बनाती थी, अपने घर जाने से मना करती थी. इससे दोनों के बीच काफ़ी विवाद होता था.

फिर आरोपी ने मौत के घाट उतारने की योजना बनाई और दोनों ने साथ बैठकर घटनास्थल पर शराब पी. इस दौरान आरोपी प्रेमी ने मौके पर गमछा से महिला का गला दबाकर हत्या कर दी. फिर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर शव को जला दिया. फिलहाल, कुसमुंडा पुलिस ने आरोपी प्रेमी मनबोध भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

error: Content is protected !!