PM Modi: शपथ लेते ही एक्शन मोड में मोदी, साइन की ये अहम फाइल; सबसे पहले किसानों को दे दिया तोहफा

नई दिल्ली। पीएम पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी ने आज सबसे पहले एक अहम फाइल पर साइन किए।



दरअसल, मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

किसानों का हित ही हमारा फोकसः मोदी
कार्यभार संभालने के बाद मोदी ने किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन किए और उन्होंने अपनी सरकार की किसानों के लिए प्रतिबद्धता को जताया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस किसान कल्याण पर है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

किसानों से जुड़े और नए एलान संभव
मोदी सरकार आने वाले समय में किसानों से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है। पीएम ने आज कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

लगातार तीसरी बार पीएम बने मोदी, अब विभाग बंटवारे पर फोकस
बता दें कि मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली और आज सुबह ही साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। सरकार गठन के बाद अब मोदी विभागों के बंटवारे पर फोकस कर रहे होंगे। आज ही मोदी कैबिनेट की पहली बैठक होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

error: Content is protected !!