Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब

सक्ती. हसौद पुलिस ने कैथा गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले ढाबा संचालक आरोपी गौरीशंकर कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी गौरीशंकर कश्यप खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि कैथा गांव में ढाबा संचालक गौरीशंकर कश्यप, अपने ढाबा के सामने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद हसौद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर ढाबा संचालक गौरीशंकर कश्यप के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : 4 अफसरों का तबादला, कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की दी नई पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!