Sakti Big News : आबकारी मामले में गिरफ्तार रेस्टोरेंट एंड ढाबा संचालक थाना से फरार, तैनात दो आरक्षकों को चकमा देकर भागा, पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने

सक्ती. हसौद थाना परिसर से आबकारी मामले में गिरफ्तार फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा संचालक फुलेश्वर चंद्रा भाग गया. मौके पर सुरक्षा में तैनात आरक्षक मनीष मिश्रा, आरक्षक निखिलेश साहू को चकमा देकर आरोपी फुलेश्वर चंद्रा फरार हो गया है. पुलिस ने मामले में फरार आरोपी फुलेश्वर चंद्रा के खिलाफ IPC की धारा 224 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी फुलेश्वर चंद्रा, अमलीडीह के RKM चंद्रा फैमिली रेस्टोरेंट एंड ढाबा का संचालक है.

 



दरअसल, हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह में फुलेश्वर चंद्रा द्वारा अपने फैमली रेस्टोरेंट एंड ढाबा में देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद हसौद पुलिस ने मौके से आरोपी फुलेश्वर चंद्रा के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया था. पुलिस ने मामले में आरोपी फुलेश्वर चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आरोपी फुलेश्वर चंद्रा की सुरक्षा में आरक्षक मनीष मिश्रा, आरक्षक निखिलेश साहू को तैनात किया गया था. आरक्षक मनीष मिश्रा, आरोपी फुलेश्वर चंद्रा को बाथरूम लेकर जा रहा था. उसी समय आरक्षक को अंधेरे में चकमा देकर आरोपी भाग गया. इससे हसौद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!