Sakti Big News : अपहरण का षड्यंत्र रचने वाली CHO और उसका प्रेमी इंजीनियर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, घर वालों के सामने में प्रेमी को हीरो बनाने की थी प्लानिंग, … पुलिस ने इस तरह किया फर्जी अपहरण का खुलासा…

सक्ती. सक्ती पुलिस ने प्रेमी को हीरो बनाने के चक्कर अपहरण का षड्यंत्र रचने वाली CHO युवती और उसके प्रेमी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. प्रेमी को घर वालों के सामने हीरो बनाने के लिए CHO युवती ने अपहरण की कहानी गढ़ी थी और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल और बाइक को जब्त किया है. साइबर सेल की मदद से पुलिस ने इस फर्जी अपहरण कांड का खुलासा किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामनाथ जलतारे ने सक्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली में पदस्थ CHO युवती अनुपमा जलतारे, अपने भाई के साथ सक्ती की चौपाटी आई गई थी, तभी युवती लापता हो गई थी. इसी दौरान युवती के भाई डकेश्वर जलतारे के पास फोन आया और 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई. फिरौती नही देने पर उसकी बहन को मारने की धमकी दी गई. अपहरण की एफआईआर के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने 4 टीम गठित की और चारों टीमों को अलग-अलग जगह भेज दिया. इसी दौरान CHO युवती को बिलासपुर टीम के द्वारा बरामद कर सक्ती पुलिस को सौंप दिया गया. साथ ही, मौके से एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

सक्ती पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि CHO के पद पर पदस्थ युवती अनुपमा जलतारे और उसका प्रेमी इंजीनियर महेंद्र जांगड़े के द्वारा अपहरण का षड्यंत्र रचा गया था और युवती, अपने प्रेमी को घर वालों के बीच हीरो बनाने के लिए प्लानिंग की थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

इधर, पुलिस ने CHO अनुपमा जलतारे और उसके प्रेमी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 A, 384 और 120 B के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!