नई दिल्ली. दुनिया के कई देश अपनी इकोनॉमी कर्ज लेकर चला रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश कौन सा है? हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुनिया के उन देशों की लिस्ट जारी की है जो सबसे ज्यादा कर्जदार हैं.
इस लिस्ट में टॉप-10 देशों में अमेरिका, चीन, जापान, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, इटली, भारत, जर्मनी, कनाडा और ब्राजील शामिल हैं.
दुनिया के सबसे बड़े कर्जदार देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है. इस देश पर 33,229 अरब डॉलर का कर्ज है. कर्ज के मामले में दूसरे पायदान पर चीन का नाम आता है और इस देश पर 2023 में 14,692 अरब डॉलर का कर्ज था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जापान का नाम है. जापान पर 10,797 अरब डॉलर का कर्ज है. कर्ज के मामले में चौथे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम का नाम आता है. इस देश पर 3,469 अरब डॉलर का कर्ज है. दुनिया के कर्जदार देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर फ्रांस का नाम है. उसके ऊपर 3,354 अरब डॉलर का कर्ज है.
Countries with the Highest Debt in 2023 (in billions):
1.🇺🇸 United States: $33,229
2.🇨🇳 China: $14,692
3.🇯🇵 Japan: $10,797
4.🇬🇧 United Kingdom: $3,469
5.🇫🇷 France: $3,354
6.🇮🇹 Italy: $3,141
7.🇮🇳 India: $3,057
8.🇩🇪 Germany: $2,919
9.🇨🇦 Canada: $2,253
10.🇧🇷 Brazil: $1,873
11.🇪🇸…— World of Statistics (@stats_feed) June 26, 2024
भारत पर कितना कर्ज
कर्जदार देशों की लिस्ट में भारत आठवें स्थान पर मौजूद है. भारत पर 2023 तक 3,057 अरब डॉलर का कर्ज है.
15 देश जिनके पास है दुनिया का सबसे ज्यादा कर्ज
1. संयुक्त राज्य अमेरिका: 33,229 अरब डॉलर
2. चीन: 14,692 अरब डॉलर
3. जापान: 10,797 अरब डॉलर
4. यूनाइटेड किंगडम: 3,469 अरब डॉलर
5. फ़्रांस: 3,354 अरब डॉलर
6. इटली: 3,141 अरब डॉलर
7. भारत: 3,057 अरब डॉलर
8. जर्मनी: 2,919 अरब डॉलर
9. कनाडा: 2,253 अरब डॉलर
10. ब्राजील: 1,873 अरब डॉलर
11. स्पेन: 1,697 अरब डॉलर
12. मेक्सिको: 955 अरब डॉलर
13. दक्षिण कोरिया: 928 अरब डॉलर
14. ऑस्ट्रेलिया: 876 अरब डॉलर
15. सिंगापुर: 835 अरब डॉलर