CG News : प्रदेश के 4 ईएसआईसी अस्पतालों के दिन जल्द बहुरेंगे, केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने दिए निर्देश, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रायगढ़, कोरबा, भिलाई और रायपुर अस्पताल की स्थिति की दी जानकारी

कोरबा. शनिवार की केंद्रीय रोजगार, खेल और श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री श्री मंडाविया को प्रदेश के ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ की कमी के संबंध में अवगत कराया।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया की प्रदेश में ईएसआईसी द्वारा रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में क्रमश: 100–100 बेड के अस्पतालों का निर्माण कराया गया है। सभी जगह स्वास्थ्य सुविधाएं प्रारंभ हो चुकी है, लेकिन कोरबा , भिलाई और रायगढ़ में अब तक आईपीडी की सुविधा शुरु नही हुई है। दोनों जिलों में क्रमश: 40 हजार और 50 हज़ार श्रमिक परिवार पंजीकृत हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ नहीं होने से श्रमिक परिवारों को अन्य शहर रेफर करना पड़ता है।मंत्री श्री देवांगन ने ईएसआईसी के सभी चारों अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर व अन्य सुविधाएं प्रारंभ करने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने ईएसआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए की जल्द से जल्द सारी कमियां दूर की जाए।इसके अलावा श्रम विभाग के प्रस्ताव पर लारा, खरसिया, में ईएसआईसी के औषधलय की सहमति भी केंद्रीय श्रम मंत्री ने दी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

0 ईएसआईसी और ईपीएफ में पंजीकृत श्रमिको की संख्या में अंतर, दिए गए निर्देश
बैठक में ईएसआईसी में ईपीएफओ में पंजीकृत श्रमिक को संख्या की भी समीक्षा हुई इसपर केन्द्रीय श्रम मंत्री ने ईपीएफओ के अधिकारियो पर नाराजगी भी जाहिर की। जल्द से जल्द समीक्षा कर श्रमिको को पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!