Korba Dharna : चोटिया खदान के सैकड़ों ऑपरेटर एवं मजदूर बैठे अनिश्चितकालीन धरना पर, समय से पहले खदान बंद करने को लेकर आक्रोश, ये है मांगे…

कोरबा. पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड की चोटिया खदान के सैकड़ों ऑपरेटर एवं मजदूर समय से पहले खदान बंद करने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. धरना प्रदर्शन को देखते हुए बांगो, मोरगा थाना एवं कोरबी चौकी की पुलिस मौके पर मौजूद है.

 



दरअसल, पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड में स्थित चोटिया खदान में डेको (DECO) कंपनी द्वारा 3 वर्ष के लिये बालको कंपनी से टेंडर लिया गया था. यहां 3 वर्ष से पहले ही कार्य को पूर्ण कर लिया गया है. इससे मजदूरों को अपने भविष्य की चिंता होने लगी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इसे लेकर ऑपरेटरों एवं मजदूरों ने सैकड़ों की संख्या में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. मजदूरों का कहना है कि बाकी बचे समय पर उन्हें काम दिया जाय या फिर मजदूरी भुगतान किया जाय. उनका आरोप है कि अधिक वाहन की वजह से इस कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!