Dabhara Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक डभरा से गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी युवक समीर सारथी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी समीर सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि डभरा के आवास प्लाट निवासी युवक समीर सारथी अपने घर के सामने महुआ शराब बेचने के लिए रखा हुआ है. फिर इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी युवक समीर सारथी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : 4 अफसरों का तबादला, कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की दी नई पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!