JanjgirChampa Suicide : अकलतरा क्षेत्र में 2 लोगों ने खुदकुशी की, अलग-अलग गांव में हुई घटना, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र में 2 लोगों ने खुदकुशी कर ली है. एक मामला फांसी का है, तो दूसरा मामला जहर सेवन का है. मामले में पुलिस ने मर्गकायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पहला मामला पड़रिया गांव का है, जहां संतोष पटेल ने जहर सेवन किया है. इसके बाद उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. संतोष पटेल, शराब पीने का आदी था और जहर सेवन के पहले उसने शराब पी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

दूसरा मामला बरगवां गांव का है, जहां सहस राम ध्रुवे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल, दोनों मामलों में खुदकुशी के कारण अज्ञात है. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई किया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है. इसके बाद परिजन को शव सौंप दिया है. पुलिस द्वारा दोनों मामलों में परिजन का बयान लिया जा रहा है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!