Janjgir Big News : मशरूम की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 12 लोग बीमार, 4 हालत की गम्भीर, …इस हालत में पहुंचे जिला अस्पताल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कनई गांव में मशरूम की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के 12 लोग बीमार हो गए. फूड प्वाइजनिंग के बाद सभी लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां 3 बच्ची और 1 महिला की हालत गम्भीर है. फिलहाल, सभी लोगों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में चल रहा है. इस परिवार ने खेत से मशरूम को लाया था और उसकी सब्जी बनाई गई थी, जिसके बाद सभी की तबियत बिगड़ गई.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

कनई गांव के चैतराम कश्यप समेत परिवार के 12 लोगों ने खेत से लाए मशरूम की सब्जी खाई. इसके बाद सभी को उल्टी होने लगी और तबियत बिगड़ने पर सभी लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है, इसमें 3 बच्ची और 1 महिला की हालत गम्भीर है.
आपको बता दें, बारिश शुरू होने के बाद खेतों में कई तरह के मशरूम मिलते हैं. ग्रामीणों ने खेत से लाए गए मशरूम को सब्जी बनाकर खाया था, जिसके बाद एक ही परिवार के 12 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!