Sakti Big News : बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने सिरीयागढ़ गांव में बुजुर्ग महिला मोहनमती तेंदुलकर की हत्या करने वाली महिला जयश्री भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला जयश्री भारद्वाज के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सिरीयागढ़ गांव के रेशम कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जयश्री भारद्वाज के आंगन में पुस्तैनी कुंआ है. उसमें का लगा टुल्लू पंप खराब होने से बनने के बाद उसके और यशवंत तेंदुलकर द्वारा लगाया जा रहा था. महिला जयश्री भारद्वाज, टुल्लू पंप लगाने को लेकर गाली-गलौज करने लगी, जिसे मोहनमती तेंदुलकर ने मना किया. इस पर जयश्री भारद्वाज ने बुजुर्ग महिला मोहनमती तेंदुलकर से मारपीट कर जोरदार धक्का दे दिया, जिसके बाद बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई और बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

डभरा पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाली महिला जयश्री भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!