Janjgir Big News : महिला से दुष्कर्म, आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, …छोटी-छोटी कार्रवाई की प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाली पुलिस ने जारी नहीं की प्रेस विज्ञप्ति, उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक अशोक भारती को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी आरक्षक अभी चाम्पा थाना में पोस्टेड है. सबसे बड़ी बात, छोटी-छोटी कार्रवाई की प्रेस विज्ञप्ति जारी करने वाली पुलिस ने इस कार्रवाई की प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की, जिससे सवाल उठना स्वाभाविक है ?

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

मामला 2022 का है. दो साल पहले आरक्षक अशोक भारती जब जांजगीर के परिवार परामर्श केंद्र में पोस्टेड था, तब महिला अपने केस को लेकर पहुंची थी. इसी दौरान आरक्षक ने उस केस में मदद करने के नाम पर महिला को झांसे में लिया, फिर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक अशोक भारती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!