JanjgirChampa Big News : स्कूल बस का टायर फटा, अनियंत्रित हुई बस, बाल-बाल बचे बच्चे, प्रबंधन पर लगा ये आरोप…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद गांव में स्कूल बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित हो गई. बस में 70 से 80 बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बचे हैं. यहां बच्चे काफी डरे हुए नजर आए. जिस स्कूल बस का 1 टायर फटा, उस बस के दूसरे टायर भी खराब है. ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

 



इस स्कूल बस में केएसके पॉवर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारी के बच्चे सवार थे, जिनके बच्चोँ की पढ़ाई के लिए प्लांट प्रबंधन ने बस की व्यवस्था की है. परिजन का आरोप है कि कंडम बसों में स्कूल के बच्चों को ले जाया जाता है. इस वजह से पिछले साल भी घटना हुई थी. दूसरी ओर, प्लांट प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के लिए AC बसों की व्यवस्था की है. ऐसे में प्लांट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है और खटारा बसों में बच्चे स्कूल जाने मजबूर हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!