Kisaan School : किसान स्कूल में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

बहेराडीह. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मशरूम उत्पादन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी भी राज्य या जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, बिहान महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, युवक, युवतियां शामिल हो सकती हैं।

 



किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि इस समय का मौसम पैडी मशरूम अर्थात पैरा पुटू उत्पादन के लिए बहुत ही अनुकूल है। जिसे देखते हुए किसानों को निःशुल्क मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा किसी भी राज्य या जिले के किसान, बिहान की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, युवक,युवतियां शामिल हो सकते हैं। वहीं कोई भी उम्र के लोग यहाँ पर किसी भी समय अपने सुविधा के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसान जैविक कृषि की तकनीक के बारे में जानकारी लेने और किसानों का भ्रमण इस समय लगातार हो रहा है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!