Korba Death : 3 वर्ष की मासूम बच्ची की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

कोरबा. रजगामार चौकी क्षेत्र के केसला गांव में 3 वर्ष की मासूम अंजली दास की करंट लगने से मौत हो गई है. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.



दरअसल, रजगामार चौकी क्षेत्र के केसला गांव में किराए के मकान पर महेश, उसकी पत्नी एवं इकलौती मासूम बच्ची अंजली रहते हैं. यहां महेश, काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी, तभी खेलते समय कमरे में मीटर के निकले तार के करंट की चपेट में 3 वर्षीय अंजली आ गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

मौके पर चीख पुकार से आसपास ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इकलौती बच्ची होने के कारण परिजन का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!