ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में जीवन कौशल एवं कक्षा सजाओं गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशानुसार कक्षा- पहली से लेकर कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा सजाओं एवं जीवन कौशल गतिविधि आयोजित किया गया। कक्षा सज्जा गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपनी-अपनी कक्षा में मुख्य रुप से बर्थडे चार्ट, बोर्ड डेकोरेशन एवं अन्य कक्षागत सज्जा को शामिल करना था। विद्यार्थियों द्वारा चार्ट पेपर, ग्लु एवं अन्य सजावटी साधनों के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रकार की कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी कक्षा को मन-मोहक ढ़ग से सजाया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

बच्चे अपनी कक्षा को सजाने के लिए उत्साहित नज़र आए। साथ ही साथ कक्षा- पहली से कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थियों को जीवन कौशल पर आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान प्रदान किया गया। कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षा में अलग-अलग जीवन कौशलों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरुक किया। इन कौशलों के द्वारा विद्यार्थियों ने अपनी रोज मर्रा की विभिन्न जरूरी कार्यो को सीखा। इन कार्यो में मुख्य रूप से सुई धागा टंकन कला , टाई बांधना, जूते का लेस बांधना एवं अन्य दिनचर्या की गतिविधियों को शामिल किया गया। भिन्न-भिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। इन गतिविधियों के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ एवं ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!