Korba Fire : कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगी, कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने कबाड़ गोदाम को किया था सील… आग बुझाने लगी रही दमकल की गाड़ी

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में बंद पड़े कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है. कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने इस कबाड़ गोदाम को सील किया था. आगजनी के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने प्रयास किया जा रहा है. आग किस कारण से लगी है, इसका पता अभी नहीं लग सका है.

 



दरअसल, कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ ही दिनों पहले पुलिस द्वारा सील किये गए कबाड़ दुकान में आग लग गई. आग इतनी भीषण है कि उठ रहे आग के धुएं को दूर से आसानी से देखा जा सकता है. सूचना पर मौके पर दमकल की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने कोशिश की जा रही है. इस आगजनी से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल, पुलिस इस आगजनी की घटना की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!