दाल-सब्जी छोड़ ट्राई करें बिहार की स्पेशल ‘नेनुआ चटनी’, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

क्या आपने भी कभी बिहार की स्पेशल नेनुआ चटनी ट्राई नहीं की है? इस चटनी को रोटी या फिर चावल के साथ खाया जाता है। यकीन मानिए आप दाल और सब्जी को छोड़कर इसी चटनी को सर्व किया करेंगे।

 



 

 

 

अगर आपके पास अक्सर समय की कमी रहती है और सब्जी या फिर दाल बनाने की जगह आप कोई दूसरा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आप नेनुआ चटनी को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की स्पेशल इस चटनी को बनाने के लिए आपको महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। आइए नेनुआ चटनी को बनाने के सबसे आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

पहला स्टेप-
नेनुआ को घेवड़ा और गिलकी के नाम से भी जाना जाता है। सबसे पहले आपको इस सब्जी को चाकू से छील लेना है।

दूसरा स्टेप-
अब इसे पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए और लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लीजिए.

 

तीसरा स्टेप-
अब अगले स्टेप के मुताबिक गैस ऑन कर कड़ाही रखें और फिर कड़ाही में तेल डालकर इसे गर्म होने दें।

चौथा स्टेप-
नेनुआ की चटनी बनाने के लिए आपको इसे कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से भून लेना है। जब तक नेनुआ सॉफ्ट न हो जाएं, तब तक आपको इसे भूनते रहना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पांचवां स्टेप-
अब गैस बंद करके इस भुने हुए मिक्सचर के ठंडे होने का इंतजार कीजिए। जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डाल दीजिए।

छठा स्टेप-
नेनुआ की चटनी में टेस्ट एड करने के लिए मिक्सी में साबुत लाल मिर्च, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लहसुन और नींबू का रस भी डाल दीजिए।

आखिरी स्टेप-
अब आपको इन सभी चीजों को मिक्सी में बारीक-बारीक पीस लेना है और आपकी चटनी बनकर तैयार हो जाएगी।

आप इसे खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। बिहार में ज्यादातर लोग नेनुआ की चटनी को रोटी या फिर चावल के साथ खाना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!