Sakti: सावन का पहला रविवार बाबा भक्तों के लिए रहा खास, नदी से जल भरकर बाबा यादराम का किया जलाभिषेक

सक्ती: जिले के मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव के महाकाल यादराम बाबा धाम में सावन को लेकर भक्त उत्साहित हैं. रविवार 28 जुलाई को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया. रविवार और गुरुवार बाबा महाकाल यादराम का विशेष दिन है, जिसके चलते सावन में रविवार को जलाभिषेक किया जाता है.



 

 

मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में सावन जल यात्रा का आयोजन किया जाता है. इसमें महाकाल यादराम बाबा के भक्त अपनी श्रद्धा से भेड़ीकोना की सोन नदी से कांवड़ में जल भरकर बाबा के गीत पर थिरकते हुए डोंगरीडीह पहुंचते हैं और बाबा का जलाभिषेक करते हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु रविवार को भेड़ीकोना की सोन नदी से कांवड़ में जल भरकर बाबा धाम डोंगरीडीह पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया. खास बात यह भी है कि यहां छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी भक्त महाकाल यादराम बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

 

 

 

आपको बता दें कि श्रद्धालुओं में महाकाल यादराम बाबा के प्रति बड़ी आस्था है, इसलिए श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल जाकर नदी से जल भरकर कांवड़ यात्रा करते हुए बाबा धाम पहुंचते हैं. इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेती हैं.
भक्तों की मानें तो यहां बाबा के दरबार में श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी-अपनी पीड़ा लेकर भक्त पहुंचते हैं. डोंगरीडीह के महाकाल यादराम बाबा धाम पहुंचने वाले भक्तों में महाकाल यादराम बाबा के प्रति काफी आस्था है. बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों बताते हैं कि जो भी अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है. इसी लिए दूर-दूर से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. बाबा यादराम का रविवार और गुरुवार विशेष वार होता है, इसके लिए बाबा धाम में रविवार को सावन माना जाता है और जल चढ़ाया जाता है. पहले रविवार को बाबा भक्त उत्साही नजर आए और बाबा का जलाभिषेक किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : 13 अप्रेल से लापता लिपिक की लाश तालाब में मिली, मुलमुला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच... लापता होने के दिन भी पुलिस ने जाल डलवाकर खोजबीन कराई थी, लेकिन इसलिए नहीं मिली थी लाश... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!